Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

22 जनवरी को शेयर बाजार बंद, कल छुट्टी वाले दिन होगी नॉर्मल ट्रेडिंग

19 Jan 2024

22 जनवरी को शेयर बाजार बंद, कल छुट्टी वाले दिन होगी नॉर्मल ट्रेडिंग

नई दिल्ली। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान की वजह से 22 जनवरी को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। इसकी बजाए शेयर बाजार में कल यानी शनिवार को सामान्य ट्रेडिंग होगी।  न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि शनिवार, 20 जनवरी को पूर्ण व्यापारिक सत्र आयोजित किया जाएगा। आसान भाषा में समझें तो शनिवार को शेयर बाजार अन्य दिनों की तरह यानी सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक संचालित होंगे।

कल यानी शनिवार के लिए पहले स्पेशल सेशन आयोजित किए जाने की योजना थी। बीते दिनों बीएसई और एनएसई ने एक सर्कुलर जारी कर इस सेशन के बारे में बताया था। इस स्पेशल सेशन के जरिए स्टॉक एक्सचेंज विषम परिस्थितियों के लिए प्लान बी तैयार रखना चाहते हैं। एनएसई के सर्कुलर के मुताबिक स्पेशल सेशन के दौरान प्राइमरी साइट से डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट पर स्विच किया जाएगा। प्राइमरी साइट से सेशन सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक और दूसरा डीआर साइट से सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा। हालांकि, अब तक स्टॉक एक्सचेंज ने यह साफ नहीं किया है कि शनिवार को स्पेशल सेशन होगा या नहीं।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन केंद्रीय रिजर्व बैंक के कार्यालयों में 2000 का नोट बदलने या जमा करने की सुविधा बंद रहेगी। यह सुविधा 23 जनवरी दिन मंगलवार को फिर से शुरू होगी। बता दें कि पिछले साल 19 मई को रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News